गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु पहुंचे
Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते इस बार चारधाम यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है। गंगोत्री धाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 7.84 लाख के पार पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार इस यात्राकाल के 147 दिनों में 12 सितंबर तक 50,28,497 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। यह पिछले साल से 5,19,173 अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में 45,09,324 यात्री आए थे।
गंगोत्री और यमुनोत्री में नया रिकॉर्ड
गंगोत्री धाम में अब तक 7,84,321 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले 2022 में 7,81,961, 2025 में 7,58,249 और 2023 में 7,12,749 श्रद्धालु पहुंचे थे।वहीं यमुनोत्री धाम में भी इस बार 7,03,302 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 6,44,637 था।

बद्रीनाथ यात्रा भी रिकॉर्ड की ओर
बद्रीनाथ धाम में 143 दिनों में 17,28,578 यात्री दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले साल से 3,45,733 ज्यादा है। हेमकुंट साहिब में भी 3,19,135 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जो कई सालों में सबसे ज्यादा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है। दूसरे चरण के लिए भी सुरक्षित और सुगम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
