यूपीसीएल में पहली बार Commercial Diary पर व्यापक कार्यशाला आयोजित
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर Commercial Diary विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रदेश भर के डिवीजनों से Divisional Accountant, Assistant Account Officer, Account Officer, JE और AE (Revenue) सहित कई अधिकारी शामिल हुए।
खास बात यह रही कि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी पूरे दिन कार्यशाला में मौजूद रहे और फील्ड अधिकारियों की व्यावहारिक समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया।

एमडी ध्यानी ने कहा कि Commercial Diary सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि निगम के ऊर्जा और राजस्व के आंकड़ों का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसमें छोटी सी गलती भी पूरे निगम की रिपोर्टिंग और राजस्व विश्लेषण को प्रभावित कर सकती है, इसलिए शुद्धता सबसे जरूरी है।
कार्यशाला में Energy Input, Energy Consumption, Billing और Collection जैसे आंकड़ों को दर्ज करते समय होने वाली छोटी-छोटी त्रुटियों पर विशेष फोकस किया गया।
एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि Corporate Office के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और यदि किसी प्रक्रिया में कोई कठिनाई आती है तो उसे छिपाने के बजाय तुरंत उच्चाधिकारियों को बताएं।वरिष्ठ अधिकारियों ने भी फील्ड की वास्तविक समस्याओं पर अपना अनुभव साझा किया।
