नई टिहरी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026, प्रचार वाहन को किया फ्लैग ऑफ

 

नई टिहरी। ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड की ओर से शुक्रवार को जनपद में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना, क्रेता-विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।

 

कार्यक्रम के प्रथम चरण में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के तहत उद्यमों एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए उद्यम आईईसी प्रचार वाहन को अतिथियों ने फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *