28 जून को को जिले में होगा सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

 

 

नई टिहरी।  मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में राष्ट्ीय सघन पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम विजय ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर 28 जून को को जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां शुरू की गई है। उक्त तिथि को खुराक पीने से किसी कारण छूट गए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी।

बताया गया कि अभियान के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों में 674 पालियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। सर्वे के अनुसार इस चरण में जनपद में 46,593 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में 29 एवं 30 जून को तथा ढालवाला मैदान क्षेत्र में 29 जून से 4 जुलाई तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए पर्वतीय क्षे़त्रों में 1,348 टीमों तथा ढालवाला में 24 टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियों की खुराक अवश्य पिलाएं। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकाररियों के अलावा सभी विकासखंड के प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *