देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य में पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निगम के विभिन्न कार्यालयों, परियोजना स्थलों, विद्युत गृहों, आवासीय परिसरों एवं परियोजना क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में प्रबंध निदेशक Ajay Kumar Singh के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (परियोजनाएं) Suresh Chandra Baluni, अधिशासी निदेशक Sudhakar Badoni एवं Ashish Jain, महाप्रबंधक Bharat Bhardwaj, K.K. Jaiswal, Neeraj Jain तथा Rajesh Maikhuri सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि Uttarakhand जैसे संवेदनशील हिमालयी राज्य में पर्यावरण संरक्षण का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी संस्था होने के नाते यूजेवीएन लिमिटेड सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
