सीएम धामी ने राज्यसभा सांसद बंसल की माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून।  भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल की माता  स्व परमेश्वरी(पानो) देवी  का निधन हो गया था। उपराष्ट्रपति  जगदीप धनकड   ने फोन कर अपनी संवेदनाए व्यक्त की व प्रभू से पुण्य आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।वहीं सीएम  पुष्कर सिंह धामी डा.नरेश बंसल  के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम धामी ने डा. नरेश बंसल की माता  के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सीएम धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल के  परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *