देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली विभागीय समीक्षा बैठक है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को आमजन से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग बताते हुए अधिकारियों को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड विकास के संकल्प को साकार करने के लिए पारदर्शिता के साथ कार्य करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े सभी विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
