गौचर के शिवालिक पब्लिक स्कूल में छठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गौचर। गौचर पालिका क्षेत्र के शिवालिक पब्लिक स्कूल ने अपने विद्यालय का छठवां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपिका मैखुरी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड रेखा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड अनूप नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य झिरकोटी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी बिष्ट, सभासद चैतन्य बिष्ट, पूनम रावत, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, भगवती रावत, झिरकोटी ग्राम प्रधान राजेसिंह चौहान, अर्जुन आर्वाड, बिजेता सुरेंद्र सिंह और अभिवावक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण पटवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने पालिका क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। जाख वार्ड जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने छात्रों के लिए बैठने की व्यवस्था हेतु 1 लाख रुपये और कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित सभी अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के योगदान के लिए धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रवेंद्र मल्ल और योगेन्द्र नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *