जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आयोजित की वर्चुअल समीक्षा बैठक

चमोली।  जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती शीघ्र सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने जनपद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 से 15 अप्रैल के मध्य आयोजित करने के निर्देश भी दिए। सभी उपखंड जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी और अधिशासी अधिकारी मास्टर ट्रेनर्स एवं जिला जनगणना कोऑर्डिनेटर के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण कार्यक्रम समय पर पूर्ण करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसे दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं आवास संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या का विस्तृत आंकलन होगा। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, डाटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *