डॉ. संदीप सिंघल को मिला “उत्तराखंड ऊर्जा रत्न पुरस्कार 2025-26”

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल को इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में “Transforming Work and Workforce Expectations: The New People Agenda” विषय पर उनके ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “उत्तराखंड ऊर्जा रत्न पुरस्कार 2025-26” से सम्मानित किया गया।

डॉ. संदीप सिंघल को यह सम्मान यूजेवीएन लिमिटेड को ऊर्जा क्षेत्र में सतत लाभ कमाने वाले निगम के रूप में स्थापित करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में निगम ने वित्तीय सुदृढ़ता प्राप्त की, प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ाई और तकनीकी उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। यूजेवीएन लगातार राज्य सरकार को उनके पूंजी निवेश पर लाभांश देता रहा है।

समारोह और सराहना

इस अवसर पर ISTD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शाह, उपाध्यक्ष उत्तर क्षेत्र अंकिता शर्मा सूरी, अध्यक्ष देहरादून चैप्टर अनूप कुमार, सचिव राजेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. सिंघल की उपलब्धियों को ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार का प्रेरणास्रोत बताया।

डॉ. सिंघल ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का धन्यवाद करते हुए इसे अपनी टीम और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में प्रदेश और देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *