सहसपुर। प्रदेश सरकार की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को सहसपुर विकासखंड की न्याय पंचायत रामपुर, भाऊवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के.के. मिश्रा ने की।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 567 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, दर्जाधारी राज्यमंत्री भूवन विक्रम डबराल, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, अपर सचिव रूचि मोहन रयाल समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विभागों द्वारा लाभ और सेवाएं
-
कृषि विभाग: 80% अनुदान पर स्वर्णा जैविक बासमती उत्पादक संगठन को कृषि यंत्र वितरित।
-
बाल विकास विभाग: 5 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और 10 किशोरी किट प्रदान।
-
स्वास्थ्य विभाग: 94 लोगों की एलोपैथिक, 74 की होम्योपैथिक और 106 की आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच; निःशुल्क औषधि वितरण।
-
राजस्व विभाग: 26 प्रमाण पत्र जारी।
-
समाज कल्याण और अन्य विभाग: पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड केवाईसी और अन्य योजनाओं का लाभ।
-
सेवायोजन विभाग: 6 युवाओं को करियर परामर्श।

ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण
शिविर में ग्रामीणों ने कुल 110 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें भूमि सीमांकन, अवैध कब्जा, सिंचाई, सड़कों, विद्युत और पेयजल संबंधी मुद्दे शामिल थे। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के लिए राहतकारी साबित हो रहा है और सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास’ के मूल मंत्र के तहत जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।
