चमोली गढ़वाल में 21 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्र व्यवस्थापक बनेंगे विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट

चमोली। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक जनपद में सम्पन्न कराई जाएंगी।

परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिए शासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। शासनादेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 15 के तहत परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नामित किया जा सकेगा।

विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में धारा 163 के प्रावधान लागू रहेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रशासन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *