खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन तथा वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी (92 वर्ष) के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया एवं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *