राजधानी में देर रात तक खाकी का पहरा, शहर से लेकर बॉर्डर तक सघन चेकिंग

देहरादून।  राजधानी में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध तत्वों पर नकेल कसने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मंगलवार देर रात जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार व्यक्तियों और 4 हजार वाहनों की बारीकी से जांच की।

 

अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सभी क्षेत्राधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद रहे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले की सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर आने-जाने वाले निजी व सार्वजनिक वाहनों को रोककर तलाशी ली। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से पूछताछ की गई और उनके सत्यापन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *