श्रीनगर में गुलदार की खोजबीन के लिए डॉग स्कॉट की टीम तैनात

 

 

वन विभाग की टीम लगातर गुलदार के खोजबीन में जुटी

श्रीनगर। श्रीनगर में गुलदार की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। बीते रविवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर रोडवेज बस अड्डे के पास प्रिटिंग प्रेस के छत पर गुलदार के पंजों के निशान देखे गये है। स्थानीय व्यापारी दिनेश पंवार ने बताया कि वीर चंद्र गढ़वाली मार्ग पर दुकान की छत पर गुलदार के पंजो के निशान देखने को मिले है। जिसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी गई है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर उक्त स्थान का निरीक्षण कर लिया गया है। बीते शनिवार को ऐठाणा रोड़ में लगे पिंजरे में एक गुलदार को कैद हो गया था। जिसकों पुष्टि के लिए नागदेव रेंज भेज दिया गया था। वहीं एक गुलदार पर शिकारी ने गोली मारी थी। जिसका ग्लास हाउस के पास पर खुन के निशाना भी देखने को मिले है। गुलदार को खोजने के लिए क्विक रिस्पांस टीम खोजबीन में जुटी हुई है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने गुलदार की खोजबीन के लिए एक डॉग स्काड टीम तैनात कर दी है। जो कि घायल गुलदार की खोजबीन में जुटी हुई है। वन प्रभाग श्रीनगर के वनाधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गुलदार को पकडन के लिए डॉग स्कॉट की टीम तैनात की गई है।कहा क वन वन विभाग की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *