देहरादून
प्रदेश भर के तमाम सफाई कर्मचारियों ने एकत्र होकर सोमवार को अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार के विरोध मे सचिवालय के लिये कूच किया।ठेकेदारी प्रथा और वन टाइम सेटलमेंट को समाप्त करने एवं सरकारी भूमि पर रह रहे सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक दिये जाने व रियाल कमेटी को लागू किये जाने की माँग कों लेकर आक्रोषित कर्मचारियों ने हवा में झाड़ू लहराते हुए सरकार विरोधी नरेबाज़ी की। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा धरना दे रहे कर्मचारियों को सचिवालय से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के नेता कुलदीप ने कहा कि अपनी मांगो को लेकर कर्मचारीयों द्वारा कई बार सचिवालय कूच किया जा चूका है एवं कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जा चूका है।लेकिन इसके बावजूद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। सरकार को चेताते हुए सफाई कर्मचारी नेता ने कहा है कि यदि अभी भी उनकी मांगों को लेकर सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य का अपने कार्य का बहिष्कार कर देंगे। जिसकी जिम्मेदार खुद सरकार होगी।
