देहरादून। थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैली गई है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों शवों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा, जहां मोर्चरी में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय संदीप मोहन धस्माना अंबीवाला निवासी हैं और वह फौज से रिटायर्ड हैं, जबकि 26 वर्षीय महिला हेमलता पितांबरपुर की रहने वाली है। संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे और हेमलता घरों में काम करने के लिए जाती थी। दोनों की आपस में किसी भी प्रकार की जान-पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनों की मौत हुई है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा।
Related Posts
गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया सीव्यू सेवा ट्रस्ट की धरमपुर स्थित कार्यालय का शुभारंभ
- Naveen Badhani
- June 22, 2025
सीव्यू सेवा ट्रस्ट प्रदेश के नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया देहरादून […]
युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, सहसपुर में शुरू हुआ LMV ड्राइविंग प्रशिक्षण
- Naveen Badhani
- June 10, 2026
देहरादून। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण […]
मानसून के बीच यूजेवीएनएल अलर्ट: मनेरी भाली परियोजनाओं की सुरक्षा और बिजली उत्पादन पर विशेष निगरानी
- Naveen Badhani
- July 11, 2026
उत्तरकाशी: लगातार हो रही बारिश और भागीरथी नदी में बढ़ती गाद (सिल्ट) एवं मलबे […]
