देहरादून। थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसंत विहार थाना क्षेत्र में दरू चौक के पास नहर में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैली गई है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों शवों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा, जहां मोर्चरी में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय संदीप मोहन धस्माना अंबीवाला निवासी हैं और वह फौज से रिटायर्ड हैं, जबकि 26 वर्षीय महिला हेमलता पितांबरपुर की रहने वाली है। संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे और हेमलता घरों में काम करने के लिए जाती थी। दोनों की आपस में किसी भी प्रकार की जान-पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनों की मौत हुई है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा।
Related Posts
मुस्लिम सैनिकों के बलिदान की गाथा को उजागर करने की जरूरत
- Naveen Badhani
- November 10, 2023
अपने हालिया मन की बात संबोधन में, प्रधान मंत्री मोदी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ […]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की रजत जयंती कार्यक्रम में करेंगे भागीदारी
- Naveen Badhani
- November 8, 2025
₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास उत्तराखंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]
चकराता में गैस सिलेंडरों में कम गैस मिलने का आरोप, उपभोक्ताओं का हंगामा; व्यापार मंडल ने की कार्रवाई की मांग
- Naveen Badhani
- October 11, 2026
चकराता। चकराता क्षेत्र में रविवार को गैस सिलेंडरों के वजन को लेकर विवाद खड़ा हो […]
