कोटद्वार। कोटद्वार लैंसडाउन मार्ग पर डेरियाखाल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार चालक सवारियों को छोड़ने गया था और घर लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। गौर हो कि कोटद्वार लैंसडाउन मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डेरियाखाल के समीप कार करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा कोतवाली लैंसडाउन को दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल को रवाना हुई। लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि वाहन चालक की पहचान जयवीर सिंह (47) पुत्र राजेन्द्र सिंह ग्राम जलेथा तहसील लैंसडाउन के रूप में हुई है, जो पूर्व सैनिक था। चालक को खाई से रेस्क्यू कर 108 की मदद से कोटद्वार बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान जलेथा जितेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जयवीर पूर्व सैनिक है, वह कार से सवारी छोड़ने हरिद्वार गया था। घर वापसी के समय कार डेरियाखाल के निकट रात्रि में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं घटना से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।क
Related Posts
धार्मिक अनुष्ठान के साथ डोईवाला शुगर मिल में पैराई सत्र 2025–26 की शुरुआत
- Naveen Badhani
- November 21, 2025
पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा–हवन कर गन्ना क्रेन में डालकर […]
देहरादून में यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान तैयार करने के निर्देश
- Naveen Badhani
- July 10, 2026
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मोबिलिटी प्लान के तहत शहर की […]
मुख सचिव ने जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों के बकाया राशि जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया
- Naveen Badhani
- October 14, 2026
देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत […]
