कोटद्वार। कोटद्वार लैंसडाउन मार्ग पर डेरियाखाल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार चालक सवारियों को छोड़ने गया था और घर लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। गौर हो कि कोटद्वार लैंसडाउन मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डेरियाखाल के समीप कार करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा कोतवाली लैंसडाउन को दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल को रवाना हुई। लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि वाहन चालक की पहचान जयवीर सिंह (47) पुत्र राजेन्द्र सिंह ग्राम जलेथा तहसील लैंसडाउन के रूप में हुई है, जो पूर्व सैनिक था। चालक को खाई से रेस्क्यू कर 108 की मदद से कोटद्वार बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान जलेथा जितेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि जयवीर पूर्व सैनिक है, वह कार से सवारी छोड़ने हरिद्वार गया था। घर वापसी के समय कार डेरियाखाल के निकट रात्रि में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं घटना से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।क
Related Posts
दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट
- Naveen Badhani
- August 11, 2026
देहरादून। दिव्यांगजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके अधिकारों और […]
Breaking: यंहा खंड शिक्षाधिकारी जी रिश्वत लेते गिरफ्तार…
- India Today Team
- July 13, 2024
हरिद्वार। खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते […]
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, विशेषज्ञ डॉक्टर और संसाधन उपलब्ध कराने की मांग
- Naveen Badhani
- November 10, 2025
टिहरी। प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने और […]
