देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग की सड़कों की वर्तमान प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।मंत्री ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कई दिनों से लम्बित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि क्यारा-धनौल्टी मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण होने से धनौल्टी की दूरी लगभग 35 से 40 किलोमीटर तक कम हो जायेगी साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्तर्गत पुल निर्माण तथा सहस्त्रधारा स्थिति बाईपास मार्ग के निर्माण से जाम की समस्या से आमजन को निजात मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि क्यारा-धनौल्टी मार्ग पर 04 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास 2019 में किया गया था जोकि त्रुटिवश टिहरी जनपद में विस्थापित हो गया है जिसके समाधान हेतु अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी को 15 दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़क मार्गों का शीघ्र की शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि धोरण में लगभग 03 करोड़ रूपये, विलासपुर-कांडली-जतनवाला में लगभग 03 करोड़ रूपये तथा सालावाला, डोभालवाला में लगभग 02 करोड़ रूपये की धनराशि सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सड़क मार्ग वन भूमि के अन्तर्गत हैं जिन पर अधिकारियों की ढिलाई के चलते सड़क निर्माण का कार्य लम्बित है जिसपर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के लम्बित सभी सड़क निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी, विनीत कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर जिलाधिकारी ने दिय जोर,विभागों को कार्य एवं खर्च का प्लान तैयार करने के निर्देश
- Naveen Badhani
- August 21, 2025
टिहरी। जिला सभागार नई टिहरी में देर शाम जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- Naveen Badhani
- October 20, 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर […]
ज्योतिर्मठ की अस्मिता शाह ने पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया
- Naveen Badhani
- March 26, 2026
चमोली: सीमांत क्षेत्र ज्योतिर्मठ की प्रतिभावान खिलाड़ी अस्मिता शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन […]
