देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मंदिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस मंदिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।
Related Posts
देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मुहिम के तहत चंबा में भी लगाया गया विशेष शिविर
- Naveen Badhani
- November 22, 2025
नई टिहरी। चंबा में पेंशनभोगियों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए भारत सरकार के […]
मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद
- Naveen Badhani
- April 15, 2025
सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री मंगल दलों को […]
डॉ तृप्ति ने 101 गांवों की मिट्टी से अमृत कलश यात्रा निकलने का लिया संकल्प
- Naveen Badhani
- October 3, 2023
हनोल/देहरादून। माया ग्रुप की प्रबंध निदेशक, डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल द्वारा आज माननीय प्रधानमंत्री श्री […]
