श्री राम का नाम स्मरण मात्र से ही मनुष्य संकटों से मुक्त हो जाते हैं: मोरारी बापू

गौचर/चमोली।

      कर्णप्रयाग मानस के जिलासू मे आयोजित श्री राम कथा के द्वितीय दिन कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने कहा कि श्री राम का नाम स्मरण मात्र से ही मनुष्य संकटों से मुक्त हो जाते हैं।

कथा ब्यास मोरारी बापू ने म़गलाचरण के साथ श्री राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि-

जिनका श्रवण समुद्र समाना

कथा तुम्हारी सुभग सरि नाना।

कहते हुए बताया कि चरण पादुका राज्याभिषेक की आवश्यक सामग्री है। कहा कि पूरा भारत वर्ष श्री राम का है। और रा सब के हैं । जिसके कारण वर्तमान समय मे विश्व के 170 देशों के श्रद्धालु रा कथा का श्रवण कर रहे हैं। इससे पूर्व श्री बदरीनाथ धाम के पुजारी एवं श्री रामलीला मंडली डिम्मर के अध्यक्ष अशोक डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, मोहन प्रसाद डिमरी, प्रकाश चंद्र, गोपी डिमरी, विजयराम डिमरी, गणेश खंडूड़ी, हर्षवर्धन डिमरी, प्रणवैंद्र प्रसाद, शैलैंद्र प्रसाद, नरेश खंडूड़ी, डा. सुरैंद्र डिमरी, सुशील खंडूड़ी ने भगवान बदरी विशाल का अंग वस्त्र और प्रसाद देकर मोरारी बापू का अभिनदंन किया। तथा कथा के मध्य मे श्री बापू ने डिम्मर के राम भक्त प्रभुकांत डिमरी को श्री राम के भजनों की प्रस्तुति देने के लिए अपने पास बुलाकर राम कथा मे सहयोग बनाए रखने के लिए कहा। जिलासू की किरन कैलखुरा सहित स्थानीय लोगों का कथा मे सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। आयोजक शुरभी शोध संस्थान वाराणसी के हरीश चंद्र त्रिपाठी और गजैंद्र कुंवर, सूर्यकांत जालान, रैनू जालान, लक्ष्मी जालान, महामंडलैश्वर सतुआ बाबा, राजैंद्र पुरोहित आदि की ओर से भंडारे सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की ब्यवस्थाओं मे सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *