देहरादून। लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
