देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून पहुंचकर प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में सहभागिता की तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, पुष्कर सिंह धामी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने जसपाल राणा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
