82 वर्षों बाद 6माह के लिए देवरा यात्रा पूरी होने के बाद जाख देवता ध्याणियों की विदाई के साथ अपने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुये।

 

भावुक क्षण में लोगों की आंखें नम हो गई

 

प्रदीप लखेड़ा

गौचर/चमोली। सीमांत प्रखंड जोशीमठ के टंगणी तल्ली ग्राम पंचायत का जाख देवता 3 अक्टूबर को 82 वर्षों बाद अपने 6 महिने के देवरा यात्रा भ्रमण पर निकले थे। भ्रमण के आखिरी दिनों में गांवों के खेतों में विभिन्न नृत्य, गायन, पूजा पाठ तथा ध्याणी भात भंडारा उत्सव में शामिल सैकड़ों की संख्या में गांवों की विवाहित बेटियां, बहिनों को प्रसाद के रूप में भात भंडारा देकर विदाई लेता है। इस अवसर पर जाख देवता की ओर से वस्त्र, दक्षिणा, टीका तथा अक्षत देकर धियाणियों से विदाई ली गई। महिलाओं द्वारा जाख देवता के जागरों से विदाई का यह क्षण बहुत भावुक और संस्कृतिमय हो गया। महिलाऐं इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखें नम हो गई।

इस देवकार्य में जाख देवता देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ग्राम प्रधान हीरा सिंह पंवार, रघुवीर सिंह, आशीष भट्ट, अंकित पंवार,अमित डंगवाल एवं उनकी कार्यकारिणी, युवक व महिला मंगल दल सहित मातृशक्ति का जाख देवता के गर्भगृह में विराजमान होने के कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहित पंडित प्रेम बल्लभ सती, पंडित कैलाश चन्द्र सती ने सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *