गौचर/चमोली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में नगर कांग्रेस कमेटी के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी की मौजूदगी में सर्वसमिति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी सभी नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एक जुटता से पार्टी को मजबूत करने का काम करें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी तालमेल बनाकर सभी वार्डों में पार्टी को मजबूती दें एव आगामी पंचायती व लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आप सभी से आशा है कि आप सभी मजबूती से नगर में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे कहा कि हम सभी का ध्यान आगामी होने वाले चुनाव को मध्यनजर रखते हुए सभी वार्डों में बैठके कर हाथ से हाथ जोडो अभियान को आगे बढायेंगे आमजन को कांग्रेस के साथ जोडने का करेंगे और वर्तमान भाजपा सरकार व नगर पालिका की नाकामियाओं को आम जन तक बताने का काम करेंगे
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पंवार पूर्व नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी ,यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार,जगदीश कनवासी, राकेश शैली,हरीश नयाल,भजनी बिष्ट, मंजू खत्री, अनीता चौहान,रजनी लिंगवाल,लीला रावत,राजेश्वरी देबी, महांबीर नेगी, मनोज नेगी ,अर्जुन नेगी, गौरव कपूर ,सुरेन्द्र शाह,एम एल राज ,मदन लाल टमटा,जीत सिंह बिष्ट,प्रताप सिंह गजपाल सिंह नेगी, बिक्रम बिष्ट,महादेव मिंगवाल, रघुबीर सिह बिष्ट,इस्पेक्टर यशपाल सिंह नेगी,राजेन्द्र सिंह नेगी,बच्ची लाल ,महेश चन्द्र, पंकज नेगी,अनिल शाह सन्तोष कोहली आदि मौजूद रहे।
