चकराता में आपदा से हुए नुकसान और विकास कार्यों को लेकर बचना शर्मा ने उठाई आवाज

नई दिल्ली। भाजपा किसान मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चकराता विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बचना शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री को अवगत कराया कि वर्ष 2026 में आई भीषण दैवीय आपदा ने चकराता विधानसभा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। नदियों और नालों में आए अभूतपूर्व जलसैलाब के कारण क्षेत्र में सड़कें, पुल, खेत-खलिहान सहित कई सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियां प्रभावित हुईं।

उन्होंने बताया कि इस आपदा से प्रभावित किसान, पशुपालक और आम जनमानस आज भी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। आपदा के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आवागमन और रोजमर्रा की सुविधाओं से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

SJVN

विज्ञापन

बचना शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने चकराता विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति सुधारने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *