ग्राम पानुवां में ‘सरकार जनता के द्वार’ चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

 Vikash  Ngar । नोडल अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल पांच प्रमुख शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें मुख्य रूप से जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और विद्युत विभाग से जुड़े मामले शामिल रहे।

ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत पानुवां में बिछाई गई नई पेयजल लाइन में घटिया और पुराने पाइपों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा गांव में जर्जर हो चुके विद्युत पोलों को बदलने, राशन कार्ड बनवाने एवं उन्हें अपडेट कराने तथा मनरेगा से जुड़े कार्यों में आ रही दिक्कतों को लेकर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया।

SJVN

विज्ञापन

मौके पर 28 किसानों की बनी फार्मर आईडी

चौपाल के दौरान कृषि विभाग की ओर से भी सक्रियता दिखाई गई। सहायक कृषि अधिकारी छवि सोनी ने बताया कि विभाग की ओर से मौके पर ही गांव के 28 किसानों की ‘फार्मर आईडी’ बनाई गई और उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चौपाल में दर्ज कराई गई सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *