टिहरी में “जन जन के द्वार” अभियान का दूसरा भव्य शिविर, 400 नागरिकों ने ली भागीदारी

नई टिहरी।
उत्तराखंड सरकार के “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत टिहरी नगर पालिका परिषद में आज दूसरा भव्य जनता दरबार आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के पास ले जाना और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

शिविर का शुभारंभ विधायक किशोर उपाध्याय, उप जिलाधिकारी स्नेहिल कुंवर और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की मौजूदगी में हुआ। विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर 400 लोगों ने हिस्सा लिया

शिविर में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजी गईं। साथ ही 30 पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ भी प्रदान किया गया।

नगर प्रशासन का यह प्रयास शहरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं का समाधान आसान और त्वरित बनाने में मददगार साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *