रुद्रप्रयाग पुलिस की मानवता का उदाहरण: बुजुर्ग महिला का खोया सामान सुरक्षित लौटाया

रुद्रप्रयाग।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने “मित्र पुलिस” की भावना को साकार करते हुए एक बुजुर्ग महिला की टैक्सी में छूटी दवाइयाँ और कीमती सामान चमोली से सुरक्षित वापस मंगवाकर उन्हें सौंपा।

जानकारी के अनुसार, सतेश्वरी देवी (वार्ड-7, भाणाधार) शुक्रवार को श्रीनगर–श्रीकोट से चमोली की ओर जा रही टैक्सी में सवार थीं। भाणाधार में उतरते समय वह जल्दीबाजी में दवाइयों और जरूरी सामान से भरा बैग वाहन में भूल गईं। वाहन का नंबर याद न होने पर महिला कोतवाली रुद्रप्रयाग पहुँचीं।

प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी ने तत्काल हाईवे पेट्रोल यूनिट को सक्रिय किया। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी मदद से टैक्सी की पहचान कर चालक से संपर्क साधा और सामान चमोली से रुद्रप्रयाग वापस लाकर महिला को सौंपा।

महिला ने सामान पाकर पुलिस का हृदय से आभार जताया। प्रभारी निरीक्षक बलूनी ने कहा,
“बुजुर्ग और असहाय नागरिकों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है। महिला की दवाइयाँ समय पर पहुँचाना बेहद जरूरी था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *