पंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद
उत्तरकाशी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है।
बीते रोज थाना बडकोट पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ 2 तथा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। चुनाव के दौरान अवैध नशे व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुये है।
थानाध्यक्ष बडकोट दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस द्वारा कल 14 जुलाई 2025 को चैकिंग के दौरान बड़कोट शिवमंदिर के पास से जसवंत तथा सौरभ नाम के 2 युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से क्रमशः 4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है। जबकि सुभाष नाम के एक युवक को सुनाल्डी पुल तिराह से 47 पव्वे व 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दोनों मामलों में थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 तथा 60 आबकारी अधिनियम 2 मुकदमें दर्ज* किये गये हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
