रुद्रप्रयाग। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना की आईसी वैन को फ्लैग ऑफ किया गया, जो न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचकर युवाओं, ग्रामीणों और उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं, ऋण, प्रशिक्षण, अनुदान व सब्सिडी की जानकारी देगी।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यम चला रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने भी युवाओं एवं ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
