हरिद्वार। ओबीसी विभाग, हरिद्वार के संयोजन में मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि राजीव गांधी को देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने युवा मताधिकार, शिक्षा, तकनीक, पंचायती राज और प्रशासनिक आधुनिकीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की। मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत तथा कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा देना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल रहा।जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और नन्द लाल यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। अक्षय नागपाल और अमित अवस्थी ने दूरसंचार, सी-डॉट और टेक्नोलॉजी मिशन में उनके योगदान को रेखांकित किया।
