खानपुर क्षेत्र के Gen-Z युवाओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, विधायक ने आवास पर पहुंचने पर किया स्वागत
लक्सर। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दल्लावाला से विधायक उमेश कुमार के समर्थन में युवाओं की मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा विभिन्न गांवों से होते हुए लक्सर स्थित विधायक के आवास और कार्यालय पहुंचे। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के चलते रैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
लक्सर पहुंचने पर विधायक उमेश कुमार ने युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद युवाओं ने विधायक से मुलाकात की। विधायक ने सभी का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि खानपुर क्षेत्र के Gen-Z युवा आज अपने बड़े भाई से मिलने आए हैं। उन्होंने कहा, “यह कोई रैली नहीं थी, बल्कि इन युवाओं का मेरे प्रति प्यार है। इतनी बड़ी संख्या में युवा साथी मुझसे मिलने आए, इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं।”
विधायक के इस बयान में युवाओं के प्रति उनका अपनापन और उनके साथ जुड़ाव नजर आया। वहीं, रैली में युवाओं की बड़ी भागीदारी ने क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं को भी बढ़ावा दिया।
