मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को टिहरी संसदीय क्षेत्र की माननीय सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच टिहरी संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े कार्यों तथा विकास योजनाओं को गति देने से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास को और अधिक गति देने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग पर भी बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *