उत्तरकाशी। प्रखंड भटवाडी़ की हर्षिल घाटी बीते एक मिहने से आपदा से जूझ रही है। जिससे सेब के बागवानी काश्तकार गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। कई परिवारों की धराली , हर्षिल में ज़मीन, मकान और फसलें बर्बाद हो गईं। इस आपदा से उभर भी नहीं पाए थे कि लगातार बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने से अब सेब की फसल को बाजार तक पहुँचाना मुश्किल हो गया है।
बुधवार को भटवाडी़ के पूर्व प्रमुख विनीता रावत एवं भाजपा नेता जगमोहन रावत ने कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी को पत्र लिखकर इस वर्ष बागवानों की फसल को सरकारी स्तर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की मांग उठाई है।
कृषि मंत्री को प्रेषित पत्र में कहा गया कि गंगोत्री हाईवे बार बार बाधित होने और परिवहन व्यवस्था चरमराने से बागवानों की उपज बाजार तक नहीं पहुँच पा रही है। जिससे 50 से 60 प्रतिशत से अधिक बागवानों को औने-पौने दामों में फसल बेचनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आपदा से पहले ही ग्रामीणों को भारी क्षति हुई है, यदि सेब की फसल का सही मूल्य नहीं मिला तो बागवान आर्थिक रूप से टूट जाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख ने सरकार से आग्रह किया है कि GMVN या अन्य सरकारी एजेंसी के माध्यम से तुरंत फसल खरीद ने की व्यवस्था की जाए। इधर कृषि मंत्री ने पांडे सचिव को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्दी से जल्दी किया जाए चाए टॉपऑफ़ योजना एवं अन्य एजेंसी के माध्यम से किसानों को पूर्व की भांति सेब का निर्धारित मूल्य दिया जाये गा ताकि किसानों को कोई परेशानी न उठाना पड़े ।
