Your Website Description

जौनसार के दिमऊ से क्वारना गांव पहुंची भगवान परशुराम जी की पवित्र छड़ी, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

जौनसार। जौनसार के ग्राम दिमऊ से भगवान श्री परशुराम जी की पवित्र छड़ी शनिवार को क्वारना गांव पहुंची। गांव निवासी केदार सिंह चौहान ने पवित्र छड़ी को एक दिन के लिए अपने घर में विराजमान कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान परशुराम जी की पवित्र छड़ी का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में पुजारी गीता राम जोशी, वीरेन्द्र जोशी, हरि सिंह चौहान, सियाणा सुरेन्द्र चौहान, राजेन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भगवान परशुराम जी की पवित्र छड़ी के आगमन से गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *