Your Website Description

आरएसएस के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों संग मनाई दीपावली

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संघ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह अवसर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *