कोटी कॉलोनी में वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण, देशभर से पहुंचे 21 प्रशिक्ष

नई टिहरी। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय संस्थान स्किइंग एवं पर्वतारोहण, गुलमर्ग की ओर से आयोजित 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स के तहत द्वितीय बैच का प्रशिक्षण जनपद टिहरी के कोटी कॉलोनी में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी वाटर स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए कोटी कॉलोनी सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। यहां का स्वच्छ पानी और प्राकृतिक वातावरण वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण के लिए बेहद अनुकूल है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान की ओर से तीन बैचों में 14-14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष देशभर से कुल 25 प्रशिक्षुओं ने कोर्स के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 21 प्रशिक्षुओं ने संस्थान में उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में इन प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

SJVN

विज्ञापन

देशभर से पहुंचे प्रतिभागी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक परवीन सिंह रांगड़, खलील शब्बीर और अरविंद राठौड़ी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को वाटर स्कीइंग की तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में चेतन, रावत, विक्रम, प्रताप, अभिषेक, अबरार, नेहा, जोशी, सलीम, शिवम, दीपक और सागर सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं।

कोटी कॉलोनी में आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा वाटर स्पोर्ट्स में अपनी प्रतिभा और कौशल को निखार रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को वाटर स्कीइंग में तकनीकी दक्षता प्रदान करने के साथ साहसिक खेलों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *