एसआईआर प्रक्रिया में व्यवधान की शिकायत, भाजपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

हरिद्वार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को भी भेजी गई।भाजपा ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विवाद एवं दबाव बनाने की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, जिससे एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की बुनियाद है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।

 

उन्होंने कांग्रेस पर अधिकारियों पर दबाव बनाने और प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उन्होंने स्वयं कई बूथों का निरीक्षण किया है और एसआईआर से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी बनेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की मधु सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं एवं बीएलओ को फील्ड में सहयोग और सुरक्षित वातावरण देने की मांग की।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम और दर्जाधारी राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि एक भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और एक भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *