समाजसेवी भुवन नौटियाल लखनऊ में होंगे सम्मानित

गौचर चमोली :
उत्तर भारत की प्रतिष्ठित संस्था मुनाल द्वारा इस वर्ष का समाजसेवा सम्मान” उतराखण्ड के प्रमुख
समाजसेवी  भुवन नौटियाल को लखनऊ में आगामी 21 अक्टूबर 2022 को समारोह पूर्वक उनकी
वशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित कर रही है।
मुनाल संस्था के निदेशक  बिक्रम बिष्ट ने यह जानकारी देते हुये घोषणा की है कि मुनाल लखनऊ
उत्तराखंड में संस्कृत ,पत्रकारिता ,लेखन, पंचायती राज, रेडक्रास, सहकारिता ,पर्यावरण के संरक्षण,
सम्बर्धन के माध्यम से पिछले पांच दशकों से अनवरत समाजसेवा करने वाले समाज सेवी  भुवन
नोटियाल एडवोकेट कर्णप्रयाग , चमोली को  21 अक्टूबर को लखनऊ में सम्मान
सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित करने की घोषणा है।
नौटियाल को इस महत्वपूण एवं वशिष्ट सम्मान मिलने से उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर
है समाजसेवा के लिए  नौटियाल उ० प्र०, उत्तराखण्ड तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र पहचान बनाये
हुये है उनकी बात को गंभीरता एवं आदरपूर्वक सुना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *