देहरादून। अग्रणी ग्लोबल स्मार्ट डिवाईस ब्रांड, oppo india ने आज घोषणा की कि एयरटेल के सभी ग्राहक ओप्पो की सभी 5जी डिवाईसेज़ पर सुगम 5जी कनेक्टिविटी का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहकों को सुगम वीडियो कॉलिंग, क्लाउड पर लैग-फ्री गेमिंग और सभी श्रेणियों में इसके सभी 5जी मॉडल्स पर ब्लेज़िंग फास्ट डेटा अपलोड और डाउनलोड की सुविधा मिलेगी। अल्ट्राफास्ट एयरटेल 5जी कनेक्टिविटी के लिए ग्राहकों को नेटवर्क सैटिंग में जाकर अपने प्रिफर्ड नेटवर्क को एयरटेल 5जी पर सैट करना होगा।
इस बारे में तसलीम आरिफ, वीपी एवं आरएंडडी हेड, oppo india ने कहा कि ओप्पो ऐसी तकनीकों का विकास करता है, जो यूज़र्स के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लेकर आती हैं। यह हमारे ब्रांड के प्रस्ताव- ‘इंस्पिरेशन अहेड’ से भी झलकता है। इसका एक उदाहरण 5जी है, जिसे भारत में पेश करने के लिए हमने इनोवेशन में अपनी शक्ति और टेक के परिवेश में सहयोग का उपयोग किया है। हमारी टीम सालों से निरंतर सभी के लिए 5जी का निर्माण करने का प्रयास कर रही है। इस सफर का हिस्सा बनने और क्रियान्वयन के फौरन बाद अपने यूज़र्स को 5जी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने में मदद करने के लिए हम एयरटेल को धन्यवाद देते हैं। भविष्य में 5जी के विकास के साथ हम 5जी के सफर में सबसे आगे बने रहने के लिए इनोवेशन पर अपनी ऊर्जाओं को केंद्रित करना जारी रखेंगे।
इस सहयोग के बारे में शाश्वत शर्मा, डायरेक्टर- कंज़्यूमर बिज़नेस एवं CEO DTH, भारती एयरटेल ने कहा कि ओप्पो एयरटेल का दीर्घकालिक पार्टनर है और हम अपने 5जी के सफर में एक बार फिर उनके साथ सहयोग करने के लिए रोमांचित हैं। एयरटेल 5जी प्लस 8 शहरों में पहले से ही चल रहा है और हम जल्द ही पूरे देश में अपनी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। मौजूदा एयरटेल 4जी सिम 5जी इनेबल्ड है, इसलिए ग्राहक सैटिंग में जाकर 5जी नेटर्क को चुनकर ओप्पो की सभी 5जी डिवाईसेज़ पर अल्ट्राफास्ट 5जी का आनंद ले सकते हैं क्योंकि हम इस नेटवर्क की शुरुआत कर रहे हैं। हमारा नेटवर्क सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करेगा, जो आज के मुकाबले 20 से 30 गुना ज्यादा तेज होगा, और ग्राहकों को शानदार वॉईस के अनुभव के साथ सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट प्रदान करेगा। ओप्पो ने 5जी इनेबल्ड भविष्य के लिए इनोवेशन में सालों तक मेहनत की है। 5जी में इस अग्रणी ब्रांड ने मुख्य उत्पाद टेक्नॉलॉजीज़ के विकास में निवेश किया है और विभिन्न परिस्थितियों में इनोवेशन के परीक्षण एवं आरएंडडी के लिए सामरिक गठबंधन किए हैं। विभिन्न मूल्यों में 5जी इनेबल्ड डिवाईसेज़ की विस्तृत श्रृंखला भारत में 5जी टेक्नॉलॉजी के विकास के लिए ओप्पो की तैयारी और प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण है। यूज़र्स को 5जी रेडी बनाने के लिए ओप्पो ने देश में अग्रणी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ सहयोग किया है। इस ब्रांड ने इंडियन मोबाईल कांग्रेस 2022 में ओप्पो डिवाईसेज़ पर 1जीबीपीएस से ज्यादा 5जी स्पीड का प्रदर्शन करने के लिए हाल ही में एयरटेल के साथ गठबंधन किया है।
OPPO INDIA ने सभी ओप्पो 5जी डिवाईसेज़ पर सुगम 5जी अनुभव प्रदान करने के लिए एयरटेल यूज़र्स का किया स्वागत
