देहरादून, बंजारावाला में महिला समूहों को धूप-अगरबत्ती बनाने का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


पूजा सामग्री की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन के सिखाए जा रहे गुर
चारधाम यात्रा में पूजा सामग्री विपणन की मिलेगी सुविधा, जिला प्रशासन करेगा आउटलेट की व्यवस्था।
महिला समूहों की आजीविका बढ़ाने के लिए प्रशासन करेगा पूरा सहयोग

देहरादून : 
 जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की आजीविका संवर्धन के लिए महिलाओं को धूप-अगरबत्ती बनाने का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि के प्रसिद्ध ब्रांड भावना लक्जरी धूप के सह संस्थापक विकास उनियाल के माध्यम से टी-स्टेट, बंजारावाला में यह प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। जिसमें महिलाओं को धूप-अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन के हुनर सिखाए जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान महिला समूहों द्वारा निर्मित प्रोडक्ट को आउटलेट के माध्यम से विपणन की व्यवस्था भी की गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड सहसपुर से 05, डोईवाला से 11, विकासनगर से 03, चकराता से 01 और रायपुर से 05 स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि जिले के कुछ विकास खण्डों में समूह की महिलाओं द्वारा काफी समय से धूप-अगरबत्ती बनाने का काम किया जा रहा है, परन्तु प्रशिक्षण के अभाव में समूह की महिलाए इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रही थी, लेकिन इस 05 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद उन्हें, धूपबत्ती, अगरबत्ती बनाने के क्षेत्र में नए प्रयोग सीखने और देखने को मिलेंगे। इस तकनीकी के उपयोग से महिलाएं आगामी चारधाम यात्रा के दौरान धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री इत्यादि की बिकी करते हुए अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकती है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मंदिर के फूलों का प्रयोग करते हुए धूपबत्ती और बांस रहित अगरबत्ती एवं हवन सामग्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही प्रोडक्ट की उच्च गुणवत्ता की पैकेजिंग एंड  ब्रांडिंग  के हुनर भी  सिखाए  जा रहे है। विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेकर समूह की महिलाओं को इस व्यवसाय को समझने में आसानी होगी और आगे वे अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *