खेल महाकुंभ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ ने लहराया परचम :

गौचर चमोली :
विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के छात्र छात्राओं ने अंडर 14 एवं अंडर 17 आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं खो – खो, कबड्डी, भाला फेंक, चक्का फेंक के साथ ही 100, 400, 800, 1500 तथा 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि राजकीय इंटर कालेज सरमोला के छात्र – छात्राऐं इन स्पर्धाओं में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। इस मौके पर विकासखंड पोखरी के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट द्वारा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को खेल सामग्री के साथ मुख्यमंत्री खेल उन्नयन योजना में चयनित उमंग भंडारी को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।


दो दिवसीय खेल महाकुंभ के समापन की घोषणा करते हुये पोखरी के खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानन्द बेबनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र छात्राओं में खेलो के अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है वहीं दूसरी ओर मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहते हैं।

प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद मंमगाई, प्रधानाधापक जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना कल्याण सिंह चौधरी, सहा. अध्यापक आनन्द मणी देवली, राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, विजय भट्ट, विनोद पुरोहित, लिपिक सुनील जग्गी,परिचारक पुष्पेन्द्र रावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *