चमोली :
40वीं वाहिनी हरिद्वार में आयोजित 18वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2022 में जनपद चमोली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दमखम का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में जनपद चमोली पुलिस टीम द्वारा विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

खिलाड़ी हेड कांस्टेबल शिव कुमार ने हैमर थ्रो (पुरुष वर्ग) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्टेबल अशोक भंडारी ने 200 मीटर दौड़ में रजत व लम्बी कूद में कांस्य पदक जीतकर जनपद चमोली पुलिस का मान बढ़ाया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता के दौरान किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाडियों को बधाई दी।
