भर्ती घोटाले और मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का गौचर में हला बोल, सीबीआई से की जांच की मांग।

गौचर:( प्रदीप लखेड़ा )

यूके ट्रिपल एसी भर्ती घोटाले और विधानसभा में वैकडौर से हुई भर्तियों तथा महंगाई के खिलाफ सरकार के विरोध में गौचर में कांग्रेस पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व वेरोजगार युवाओं, छात्रों ने बाजार में प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार युके एस एस सी भर्ती घोटाले और विधानसभा में वैकडोर से हुई भर्तियों की जांच सुप्रीम कोर्ट के जजों की निगरानी में सीबीआई से नहीं कराई जाती है तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलन करती रहेगी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार केवल छोटी छोटी मछलियों को पकड़ कर भर्ती घोटाले में संदिग्ध भागीदार सफेदपोश नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मंहगाई पर बोलते हुऐ कहा कि जिस तेजी से मंहगाई बढ़ रही है, उसके कारण जनता बहुत ही परेशान व दुखी हैं। कहा गया है कि सरकारी नौकरी पाने के लिऐ युवा मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन नौकरियां ऊंची पहुंच वाले लोग हासिल कर रहे हैं। ऐसे में हम बेरोजगार गरीब परिवारों के युवाओं का क्या होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास नेताओं को देने के लिऐ लाखों रुपये नहीं है। हम रात दिन मेहनत कर रहे हैं लेकिन हमें रोजगार नहीं मिल पा रहा है‌। अब तो हमारा इन नेताओं पर भरोसा भी उठ गया है। युवाओं ने मांग की है कि भर्ती प्रकरण की सीबीआई जांच होनी बहुत ही जरूरी है।

इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, महेश खंडूड़ी, हरीश नयाल, शिवम मैखुरी, हिमांशु बुटोला, अनिल कोहली, रंजीत भंडारी, मंयक धरियाल,साहिल बिष्ट, बबीता, कुसुम, पूजा सुन्दरियाल, अंशुल नेगी, हिमांशु चौधरी, बृजेश, मनीष नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *