गौचर :
देवाल विकासखंड के मानमती गांव निवासी पिंकी हत्याकांड के हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तारी कर सजा देने की मांग को लेकर मानमती के ग्रामीणो ने टैक्सी स्टैंड में आठवें दिन भी धरना दे कर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे भारत संवैधानिक संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि पिंकी के हत्यारोपी गुलाब सिंह को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो दस दिन बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव का एलान किया है। नायव तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख नंदी देवी, मानमती प्रधान दीवान राम, पूर्णा प्रधान मनोज कुमार, किसान नेता देवी, मदन राम,पानी राम,अमर राम, खिलाप राम, लक्ष्मण कुमार, चन्द मोहन, मनोज कुमार, गोविन्द राम, पूर्व जेष्ठ प्रमुख मोहन आर्य , क्षेपंस प्रताप राम आदि मौजूद थे।
