चमोली:
प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर चमोली जनपद के प्रसिद्घ रम्माण मुखौटा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। सलूड़ डुंग्रा गांव के ग्रामीणों द्वारा रम्माण नृत्य का आयोजन किया जाएगा। रम्माण शब्द रामायण का अपभ्रंश है। इस नृत्य में भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध तक के आयोजन को मुखौटा नृत्य के साथ आयोजित किया जाता है। कलाकार ढोल दमाऊं की थाप पर मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति देते हैं। ढोल वादक जागर गायन भी करता है जबकि प्रधानमंत्री की अगुवाई में माणा गांव के भोटिया जनजाति के महिला व पुरुषों द्वारा पौणा नृत्य और झुमैलो नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
