ऋषिकेश। शनिवार की सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ की टीम ने अंकिता का शव बरामद कर लिया गया है। अंकिता के पिता और भाई ने शव की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस द्वारा रिसॉर्ट कर्मचारियों से भी शिनाख्त करवाई गई। अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। जिसमें दो संकाय अध्यक्ष तथा चार सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक शामिल हैं। अंकिता भंडारी का दाह संस्कार श्रीनगर में किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात श्रीनगर ले जाया जाएगा। जिसके लिए ऋषिकेश से वाहन की व्यवस्था की गई है।
Related Posts
उत्तराखंड में पीएम श्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजना: मुख्य सचिव
- India Today Headlines team
- October 17, 2025
देहरादून। मुख्य सचिव ने सचिवालय में पीएमश्री और लखपति दीदी योजना की समीक्षा की। मुख्य […]
जंगलों की आग से उजड़ रही पहाड़ की आजीविका, काफल की पैदावार पर गहरा असर
- India Today Headlines team
- May 17, 2026
गौचर। उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों जंगलों में लग रही आग ने […]
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग को दी 25 घोषणाओं की सौगात, त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति, सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जायेगा…
- India Today Team
- October 6, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति […]
